शेख आबिद

आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम सोने के जेवरात, 03 किलोग्राम चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम कीमती लगभग 60,00,000/- रूपये किया गया है जप्त

आरोपी हरीश पटेल द्वारा अपने एक साथी के साथ मिलकर दुर्ग के एक होटल में मृतिका की हत्या को दिया गया था अंजाम।
हत्या करने के बाद आरोपियों द्वारा मृतिका के शव को मोटर सायकल में दुर्ग से रायपुर लाकर थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित खाली प्लाट में फेंक दिये गये थे शव को।
आरोपी हरीश पटेल को उ.प्र. के प्रयागराज से किया गया गिरफ्तार।
घटना में प्रयुक्त एक्स ड्रीम मोटर सायकल तथा 04 नग मोबाईल फोन भी किया गया है जप्त ।
प्रकरण में संलिप्त एक आरोपी है फरार, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के किये जा रहे है हर संभव प्रयास।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, विधानसभा, डी.डी.नगर एवं मुजगहन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
[दिनांक 22.11.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह सोलस हाईटस कालोनी के पीछे बिजली ट्रांसफार्मर पास स्थित खाली प्लाट में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। जिस पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि एक लड़की का शव पड़ा हुआ था। टीम के सदस्यों द्वारा मृतिका के संबंध में आसपास पूछताछ व तस्दीक कर मृतिका की पहचान काशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर निवासी के रूप में कर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान शव का पी.एम. का कराया गया, पी.एम. रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका की मृत्यु गला दबाने पर दम घुटने से होना लेख किया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 268/25 धारा 103 (1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास के क्षेत्रों का बारिकी से निरीक्षण कर घटना व मृतिका के संबंध में उसके परिजनों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाया गया। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को सूचना प्राप्त हुई कि मृतिका को अंतिम बार देवार बस्ती तेलीबांधा निवासी शातिर चोर हरीश पटेल व एक अन्य के साथ देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा हरीश पटेल व उसके साथी की पतासाजी व जानकारी एकत्र करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों कुछ दिनों से फरार चल रहे है एवं यह भी पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई कि दोनों के द्वारा ही हत्या की उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम को महाराष्ट्र, मध्य-प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रवाना किया गया था, आरोपियान बार बार अपना लोकेशन बदलकर टीम को लगातार गुमराह कर रह रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी हरीश पटेल के प्रयागराज में उपस्थिति की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी हरीश पटेल की पतासाजी कर अंततः उसे प्रयागराज से गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
पूछताछ में आरोपी हरीश पटेल ने बताया कि मृतिका उसकी महिला मित्र थी। दिनांक 19.11.25 को हरीश पटेल ने मृतिका को मिलने दुर्ग बुलाया था,