रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन ने पहल की है। इसके तहत ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शासन ने एक से 30 नवंबर तक मीडिया कर्मियों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।योजना का प्रारूप जनसंपर्क विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। मीडियाकर्मी योजना के प्रावधानों और इसके क्रियान्वयन से संबंधित अपने सुझाव ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
सुझाव भेजने के लिए विभाग ने chhattisgarhmediakarmi@gmail.com ईमेल आईडी जारी की है। शासन का उद्देश्य मीडिया कर्मियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा व्यवस्था तैयार करना है।