शेख आबिद
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर महोदय श्री अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन एवं के नेतृत्व में सेंट्रल जोन अंतर्गत 07 थानों में वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान में विगत एक सप्ताह के भीतर सेंट्रल सेंट्रल जोन के थाना देवेन्द्र नगर, तेलीबांधा, सिविल लाईन, कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा एवं गंज क्षेत्रों में प्रभावी रूप से संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत –
थाना देवेन्द्र नगर से 30
थाना तेलीबांधा से 37
थाना सिविल लाईन से 34
थाना कोतवाली से 32
थाना गोलबाजार से 10
थाना मौदहापारा से 14
थाना गंज से 24
इस प्रकार कुल 181 वारंटों की तामिली की गई।
माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, तथा वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर एवं सख्ती से जारी रहेगा, जिससे फरार एवं कानून से बचने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
