शेख आबिद

आरोपी थाना मौदहापारा, सिविल लाईन, धरसींवा एवं कबीर नगर थाना क्षेत्र से किये है 04 नग दोपहिया वाहन चोरी।

चोरी की 04 नग मोटर सायकलों में आरोपियों के विरूद्ध है थाना मौदहापारा, सिविल लाईन, धरसींवा एवं कबीर नगर में है अपराध पंजीबद्ध।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 04 नग मोटर सायकल किया गया है जप्त।

जप्त वाहनों की कुल कीमत है लगभग 2,00,000/- रूपये।

सभी आरोपी है मूलतः मौदहा (उ.प्र.) के निवासी।

दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसे वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी का दायित्व सौंपा गया है। विशेष टीम द्वारा घटना स्थलों एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मुखबिर को सक्रिय किया गया है। इसके अतिरिक्त, नियमित पेट्रोलिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सूचना-संग्रह माध्यमों के जरिए भी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र कर अज्ञात वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि शहजाद अली उर्फ भिण्डी जो शातिर वाहन चोर है, बदल – बदल कर मोटर सायकलों का उपयोग कर रहा है। सूचना पर टीम द्वारा पतासाजी कर शहजाद अली उर्फ भिण्डी को एक मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया। मोटर सायकल के वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा टीम को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी बाबू खान एवं अली खान के साथ मिलकर रायपुर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों से कुल 04 नग मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी बाबू खान एवं अली खान को भी गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से *चोरी की 04 नग मोटर सायकल कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त की गई।
आरोपियों से जप्त चोरी की मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 जे एफ 5707 में थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 259/25 धारा 303(2) बी.एन.एस., मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एम एन 2596 में थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 30/26 धारा 303(2) बी.एन.एस., मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 डी जे 2257 में थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 199/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. तथा मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एम वाय 6317 में थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 24/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध है।
आरोपी शहजाद अली उर्फ भिण्डी शातिर वाहन चोर है जो पूर्व में भी आटो एवं दोपहिया वाहन चोरी सहित लूट के लगभग 10 प्रकरणों में थाना टिकरापारा, गंज, खमतराई एवं खम्हारडीह से जेल निरूद्ध रह चुका है।
आरोपियों से जप्त चोरी की वाहन

  1. मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 जे एफ 5707
  2. मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एम एन 2596
  3. मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 डी जे 2257
  4. मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एम वाय 6317
    गिरफ्तार आरोपी
  5. शहजाद अली उर्फ भिण्डी पिता मुस्ताक अली उम्र 30 साल निवासी ग्राम कम्हरिया सरकारी अस्पताल के पास थाना मौदहा जिला हमीरपुर (उ.प्र.)। हाल पता – रावणभाठा खेल मैदान मोहित किराना दुकान पास किराये का मकान थाना खमतराई रायपुर।
  6. बाबू खान पिता साबिर खान उम्र 41 साल निवासी मौदहा कस्बा हैदेरिया मोहल्ला कसाई मस्जिद के पीछे थाना मौदहा जिला हमीरपुर (उ.प्र.)। हाल पता – रावणभाठा खेल मैदान मोहित किराना दुकान पास किराये का मकान थाना खमतराई रायपुर।
  7. अली खान पिता बाबू खान उम्र 19 साल निवासी मौदहा कस्बा हैदेरिया मोहल्ला कसाई मस्जिद के पीछे थाना मौदहा जिला हमीरपुर (उ.प्र.)। हाल पता – रावणभाठा खेल मैदान मोहित किराना दुकान पास किराये का मकान थाना खमतराई रायपुर।