उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू आगे कहा कि इस समाजिक सम्मेलन में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हमारे मुख्य अतिथि होंगे, तथा पूर्व अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश साहू संघ एवं छ.ग. शासन के पूर्व गृहमंत्री माननीय श्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, प्रमुख अतिथि के रूप में श्री तोखन साहू माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत शासन नई दिल्ली, श्री चरणदास महंत माननीय नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा एवं हमारे समाज के अग्रदूत एवं जनसेवा के प्रतीक, प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव मंचस्थ होंगे, अति-विशिष्ट अतिथि श्री मोतीलाल साहू विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवं श्री धनेन्द्र साहू पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश के साहू समाज के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकगण तथा प्रदेश शासन के हमारे समाज के पूर्व मंत्री तथा पूर्व विधायकगण मंचस्थ होंगे। राजिम जयंती में करीब हजारों लोगों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ने संकल्प व्यक्त करते हुए कहां कि प्रदेश साहू संघ, छत्तीसगढ़ अंचल के समाजिक विभूतियों की जयंती आयोजित कर, अपने समाजिक लोगों का शैक्षणिक, ज्ञान विज्ञान तथा आध्यात्मिक स्तर को ऊंचा उठाते हुए, चरित्रवान, निष्ठावान व देशभक्त नागरिकों का निर्माण, उनके आर्थिक, समाजिक, धार्मिक व नैतिक हितो की रक्षा करना, सामाजिक रूढ़ीवादी कुरीतियों को दूर कर खर्चीली न्याय व्यवस्था से बचाते हुए समाजिक स्तर पर विवादों का समाधान तथा समाज को एकता के सूत्र में आबद्ध करते हुए छत्तीसगढ़ के अन्य समाजिक संगठनों से मिलकर प्रदेश के विकास एवं राष्ट्रीयता की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए उत्साहित है।
डॉ. साहू ने 7 जनवरी 2026 को प्रदेश के समस्त स्वजातीय भाईयों एवं बहनों से अपील करते हुए कहां कि अधिक से अधिक संख्या में राजिम जयंती में उपस्थित होकर निःस्वार्थ समाजिक सेवा का संकल्प लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की समाजिक एकता का अभिनव उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।