शेख आबिद

इस वर्ष हत्या के 90 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 85 प्रकरणों में कुल 167 हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
इस वर्ष हत्या के प्रयास के 97 मामलों में से 90 प्रकरणों में कुल 213 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
इस वर्ष डकैती के 07 प्रकरणों में से 06 प्रकरणों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए कुल 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इस वर्ष 2025 में लूट के 71 मामलों में से 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि पिछले वर्ष 2024 में 73 मामले थे। इसमें 2.74 प्रतिशत की कमी आई है।
चोरी के पिछले साल 2024 में 1497 मामले थे, इस साल 2025 में चोरी के 1442 प्रकरण दर्ज हुए हैं। नकबजनी के 473 मामले दर्ज किये गये हैं जबकि पिछले वर्ष 2024 में 526 मामले दर्ज हुए थे।
2024 में बलवा के 87 मामले थे इस साल 2025 में 82 मामले दर्ज किये गये हैं। इसी प्रकार धोखाधड़ी के इस साल 2025 में 292 प्रकरण हैं, 2024 में 250 प्रकरण दर्ज हुए थे।
वर्ष 2025 में नारकोटिक एक्ट के कुल 271 प्रकरणों में कुल 445 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाईल फोन एवं अन्य सामग्री जुमला कीमती लगभग 27839615/- रूपये का जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से दीगर राज्य जैसे उड़ीसा, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब एवं हिमांचल प्रदेश के साथ-साथ 02 विदेशी जिसमें 02 नाईजीरिया के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
वर्ष 2025 में गुण्डा / निगरानी बदमाशों को जिला बदर करने हेतु माननीय जिला दण्डाधिकारी के समक्ष कुल 33 प्रतिवेदन प्रस्तुत किये गये थे, जिसमें 05 गुण्डा / निगरानी बदमाशों के विरूद्ध जिला बदर के आदेश पारित हुये है। आदतन नशा करने वाले एवं उसके आदि सैकडो व्यक्तियों को नशा से दूर रहने जागरूक करते हुये उनके परिवार जनों का काउंसलिंग कर उन्हें नशा मुक्ति केन्द्र में “रि-हेबीलिटेशन” हेतु भेजा गया।