शेख आबिद

सादर जय सियाराम, हमें यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि 7 जनवरी से 13 जनवरी 2026 दोपहर 3:00 से 7:00 तक श्री अवधपुरी मैदान, गुड़ियारी, श्रीनगर रोड, रायपुर मैं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है इस पवित्र कथा में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त परम पूज्य श्री चिन्मयानंद बापू जी भगवान श्री कृष्ण की सुंदर दिव्य कथा सुनाएंगे और अपनी अमृतवाणी से धर्म का प्रचार करेंगे ।
पूज्य बापूजी के श्री मुख से यह 599 वी कथा का गान किया जाएगा। इस आयोजन से पूर्व भव्य कलश यात्रा दिनांक 6 जनवरी 2026 को सुबह 9:00 से काली माता मंदिर प्रांगण गुड़ियारी से प्रारंभ होकर कथा स्थल श्री अवधपुरी मैदान गुढ़ियारी तक पहुंचेगी जिसमें हजारों की संख्या में माताएं बहने अपने सिर पर मंगल कलश लेकर कलश यात्रा में सम्मिलित होगी कलश यात्रा में बैंड, डीजे, भगवान की सुंदर-सुंदर झांकियां और छत्तीसगढ़ का सुप्रसिद्ध पारंपरिक कर्मा नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा और स्वयं पूज्य बापूजी इस कलश यात्रा में सम्मिलित होकर समस्त जनमानस को अपना शुभ आशीर्वाद देंगे विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट रायपुर के पदाधिकारी द्वारा सभी रायपुर के जनमानस से इस भव्य कलश यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया गया।
जितेन्द्र
कथा विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की शाखा रायपुर द्वारा आयोजित की जा रही है जिसमें मुख्य यजमान की भूमिका में श्री नितेश अग्रवाल सीटू और श्री अमित अग्रवाल सह यजमान की भूमिका में है और विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ट्रस्टी श्री चंद्रचूड़ त्रिपाठी जी, श्री अरविंद अग्रवाल जी, श्री मनोज तिवारी जी, श्री ओमप्रकाश मिश्रा जी पप्पू भैया, श्री आशीष तिवारी जी, रोहित मिश्रा जी, सभी इस कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक हैं। कथा में संपूर्ण छत्तीसगढ़ वासियो और समस्त रायपुर की जनमानस से कथा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने का भी आग्रह किया गया।
यह सारी जानकारी विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के सचिव और परम पूज्य बापू जी के निजी सचिव श्री मयंक वैद्य जी द्वारा दी गई और साथ ही सभी पत्रकार बंधुओ से भी इस पवित्र आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया। आपकी उपस्थिति एवं मीडिया सहयोग से यह कार्यक्रम और अधिक सफल और प्रेरणादायक बनेगा ।
हम आपकी समर्थन और सहयोग के लिए हृदय से आभारी है।