शेख आबिद

अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग सहित 112 की टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा स्वयं लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती चौक, बूढेश्वर चौक, बूढ़ा तालाब गणेश मंदिर चौक एवं चांदनी चौक तक पैदल पेट्रोलिंग कर चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण कर जायजा लेने के साथ ही ड्यिूटी में तैनात अधि./कर्म. को ड्यिूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर.पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन, थाना प्रभारी पुरानी बस्ती निरीक्षक शील आदित्य सिंह, थाना प्रभारी डी.डी. नगर निरीक्षक रवीन्द्र यादव, थाना प्रभारी आजाद चौक निरीक्षक अजीत सिंह राजपूत एवं थानों के पुलिस बल उपस्थित रहें।