शेख आबिद

रायपुर पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत् अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण सफलता थाना उरला को प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पाटले के निर्देशन एवं सीएसपी उरला श्रीमती पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए हेमराज राव*। के कब्जे से अवैध 1.390 किलोग्राम गांजा जप्त कर विधिक कार्यवाही की है।
आज प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना उरला पुलिस द्वारा बीराई तालाब अछोली संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ *गांजा 1.390 किलोग्राम बरामद किया गया। उक्त अवैध पदार्थ को जप्त कर आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लिया गया।
मामले में आरोपी के विरुद्ध 20 (बी ) NDPS Act के प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इस मादक पदार्थ को कहाँ से लाया था तथा कौन-कौन लोग इससे जुड़े हुए हैं।
नाम आरोपी
हेमराज राव पिता विष्णु राव उम्र 50 साल निवासी बिराई तालाब के पास अछोली
जप्त संपत्ति
जप्त संपत्ति_1.390 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा
थाना उरला रायपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।