शेख आबिद
तेरेसियन अकादमी, बोरियाखुर्द में 6 दिसम्बर को वार्षिकोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। ‘एथोरा 2025’ में नैतिक मूल्यों तथा कौशल पर आधारित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अथिति श्री हिमांशु भारतीय (जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर), विशिष्ट अथिति सिस्टर डायना चेहूर (प्रोविंशियल सुपीरियर, मिड इंडिया, रायपुर) एवं माननीय अतिथिगण पार्षद सुषमा तिलक साहू की अगवानी स्कूल बैंड द्वारा की गयी।
प्री. प्राइमरी से कक्षा 12 वीं तक के बच्चों ने अनेक उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मोबाइल का सामाजिक जीवन पर दुष्प्रभाव”, नन्हें-नन्हें बच्चों की थिरकन, योग, जुम्बा तथा गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति ने पालकों का मन मोह लिया। वृद्धजनों के तिरस्कार पर आधारित प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को भावुक कर दिया। नारी सशक्तिकरण तथा प्रौढ़ शिक्षा पर आधारित कार्यक्रमों ने खूब तालियाँ बटोरी। शिक्षा, खेल एवं कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अथिति ने अपने उद्बोधन में नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थी जीवन का महत्व बताया।
कार्यक्रम में सिस्टर अर्पणा बरवा (वाइस-प्रोविंशियल), सिस्टर जोली जोस (मैनेजर), सिस्टर जगरानी, आशा एक्का (एस एम सी मेंबर), सुरेश टंडन (पी.टी.ए. मेंबर), तथा माननीय सिस्टर्स की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। सम्पूर्ण कार्यक्रम प्राचार्या सिस्टर सेलीन कुरियन के मार्गदर्शन एवं स्टॉफ तथा विद्यार्थियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
