बिलासपुर। शासकीय माता सबरी महाविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में इस वर्ष 64 प्रोफेसरों और 150 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं उपाधियाँ प्रदान की गईं। कई शोधार्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि से भी सम्मानित किया गया।
इसी दौरान आत्महत्या, तनाव और चिंता विषय पर उत्कृष्ट शोधकार्य के लिए श्रीमती शोभा महेश्वर को गोल्ड मेडल और डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।
पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शोभा महेश्वर को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “आज के तनावपूर्ण माहौल में उनका शोध अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी यह उपलब्धि समाज द्वारा हमेशा याद की जाएगी।”
कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमन डेका की उपस्थिति से समारोह की गरिमा और बढ़ गई।