शेख आबिद
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना उरला में गैर इरादतन हत्या का प्रयास, लूट के प्रकरण व थाना विधान सभा मे नकबजनी के प्रकरण में जा चुका है जेल
आरोपी मूलतः मध्य प्रदेश के है निवासी
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को थाना क्षेत्र के अड्डेबाजो व बदमाशो की संघन चेकिंग करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के परिपालान में थाना खमतराई द्वारा लगातार अड्डेबाजो एवं लगातार चेकिंग कार्यवाही किया जा रहा है।
दिनांक 27.11.2025 को थाना खमतराई को मुखबीर से सूचना मिली कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गोंदवारा के पास एक व्यक्ति अपने पास बंदुक छिपाकर घूम रहा है। कि मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देकर, आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम *मोहित शाह पिता संजय शाह उम्र 19 वर्ष निवासी महाराजपुर थाना बलिया (म. प्र.) हाल- गज्जू वर्मा के घर के पास गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर का होना बताये, आरोपी के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा एवं 02 नग जिंदा कारतुस कब्जा पुलिस लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध कमांक 1208/25 धारा 25, आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी- मोहित शाह पिता संजय शाह उम्र 19 वर्ष निवासी महाराजपुर थाना बलिया (म. प्र.) हाल- गज्जू वर्मा के घर के पास गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर (छ.ग.)
