शेख आबिद

दीपावली के दिन बाजार में खरीदी करने ग्राहकों की भारी भीड़ रहेगी। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने माहौल को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संचालित बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने निर्देश दिए हैं। एसएसपी के अनुसार, दीपावली के दिन थानों के बल के साथ बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ढाई सौ बल की तैनात करने निर्देश दिए हैं।
पुलिस अफसर के अनुसार, दीपावली के दिन आतिशबाजी के दौरान असामाजिक तत्व लोगों के ऊपर पटाखे न फेंके, इसकी निगरानी करने कहा है। साथ ही दीपावली के दिन बस्तियों में पटाखे चलाने के विवाद पर लोग एक-दूसरे से न उलझें, इसकी व्यवस्था बनाने एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं शहर के प्रमुख बाजार आज भी खुले रहने की संभावना को देखते हुए सदर बाजार, मालवीय रोड पर सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात रहेगा सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी उठाई गिरी करने वालों पर नजर रखेंगे