महासमुंद जिले के गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री
रायपुर, 24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर पहुंचे। यहां वे बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर में मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
