शेख आबिद
दिनांक 18 तारीख को रात्रि 9:00 बजे के दरमियान एक बेटे ने अपने पिता को घरेलू विवाद के चलते , धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है घटना मजदूर नगर सरोरा की है मृतक का नाम देव प्रसाद सेन पिता नाथूराम सेन 45 साल है , आरोपी दिनेश कुमार सेन मृतक का पुत्र है ,जिसे गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड लिया जा रहा है। आरोपी द्वारा दूसरे जाति के लड़की के साथ शादी करने एवं घर चलाने के लिए पैसे नहीं देने की बात को लेकर पिता द्वारा बोले जाने पर आरोपी द्वारा क्रोध में आकर घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी द्वारा अपनी पत्नी एवं पिता पर चरित्र शंका भी घटना का कारण बना।
