शेख

जवाहर नगर मंडल द्वारा इंदिरा गांधी वार्ड क्र 27 के राठौड़ चौक क्षेत्र में महात्मा गांधी और शास्त्री जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं जवाहर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित लौह एवं शिल्पकला मंडल के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा शास्त्री जी की सादगी, दृढ़ संकल्प और ‘जय जवान जय किसान’ का नारा आज भी प्रेरणास्रोत है। साथ ही गांधी जी के जीवन को सत्य, अहिंसा और सेवा के लिए समर्पित बताया। उन्होंने सभी को गांधी जी के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी।
जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल ने कहा कि वे अक्टूबर गांधी जी की जयंती से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता अभियान की शुरुवात की थी। स्वछता हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष ने नगर वासियों से स्वच्छता अपनाने की अपील की गई।
आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से लौह शिल्पकार मंडल के अध्यक्ष ,पूर्व सभापति एवं पार्षद श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी,जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल, महामंत्री रमेश शर्मा,महिला मोर्चा की अध्यक्ष वेणुका शुक्ला,उपाध्यक्ष संतोष निहाल,साजन श्रीवास,विजय सोनी,प्रियंका साहू,धीरज जंघेल,सतीश जंघेल,पीलू कुलदीप,प्रणीत जैन उपस्थित थे।