शेख आबिद

विजय दशमी संघ शताब्दी वर्ष पर आज रायपुर गुढ़ियारी नगर में शताब्दी वर्ष की निमित्त शस्त्र पूजन हुआ व पथ संचलन मेँ कदम ताल किया, इस अवशर पर गुढ़ियारी नगर मेँ राष्ट्रीय स्वयंसेवकों द्वारा संघ की यात्रा 100 वर्ष प्रवेश करने पर शताब्दी वर्ष उत्सव, शस्त्र पूजन, स्वरूप मनाया गया, आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर महानगर शारीरिक प्रमुखश्री रमन टांडी जी, गुढ़ियारी नगर संघचालक श्री बुध राम सारंग जी, वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री अशोक साहू जी विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री बंटी कटरे, गुढ़ियारी अध्यक्ष प्रवीण लांजेवर मंत्री राम देवांगन युवराज तुरकर वीरू साहू राज आर्य मुकेश साहू विशेष विद्रोही संदीप साहू राजेश देवांगन शैलेंद्र त्रिपाठी जी अनेको स्वयंम सेवकों ने इस शताब्दी वर्ष में भाग लिया व उत्सव के रूप में मनाया, बंटी कटरे जिला मंत्री ने कहाँ
विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी स्थापना दिवस पर आप सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
सेवा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभावना के अद्वितीय संकल्प के साथ संघ ने बीते सौ वर्षों में समाज के प्रत्येक वर्ग में जागरूकता, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय एकता का भाव सुदृढ़ किया है। राष्ट्र प्रथम की भावना पर आधारित शताब्दी वर्ष तक की यह यात्रा केवल संगठन की नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक साधना, चेतना और चिंतन का जीवंत प्रतीक है।
इस पावन अवसर पर, हर परिस्थिति में समर्पित और एकनिष्ठ भाव से काम करने वाले उन असंख्य स्वयंसेवकों के तप और त्याग को नमन है।
जारी करता
बंटी कटरे
जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद रायपुर महानगर