शेख आबिद

मंत्री बंटी कटरे क़े बताया यह प्रशिक्षण वर्ग एक प्रकार से संगठन के कार्यकर्ताओं में सांस्कृतिक पुनर्जागरण के रूप में संगठन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार का कार्य करता है , आज भारत वर्ष में  विकृत वातावरण में राष्ट्र एवं सनातन धर्म के सम्मुख “मतान्तरण ,लव-जिहाद, जनसँख्या असंतुलन , मन्दिरो पर सरकारी नियंत्रण तथा सुनियोजित तरीके से डिजिटल माध्यम से मिशनरी व जिहादी गतिविधियों से सनातन धर्म एवं राष्ट्र पर निरन्तर आघात पहुँचाया जा रहा है ! इन समस्त परिस्थितियों का दक्षता से सामना करने के लिए  विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल रायपुर महानगर द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं एवं युवावर्ग को प्रशिक्षित करने का कार्य कर रही है विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओ एवं युवावर्ग को भारतीय इतिहास एवं इतिहास के धर्म योद्धाओं के विषय मे बोध कराने के अलावा कार्यकर्ताओ को शारीरिक रूप से दक्ष ,बौद्धिक रूप से तेजस्वी , और आत्मिक रूप से धर्म एवं राष्ट्र प्रति जागरूक करने का भी कार्य करती है जिससे कार्यकर्ता एवं युवा न केवल अपने निजी जीवन मे परिवर्तन लाता है बल्कि राष्ट्र ,धर्म, समाज के प्रति भी सेवा एवं त्याग की भावना अपने हृदय में आत्मसात करता है ,
भारत राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने के राह में एक प्रशिक्षित , संस्कारित ,सशक्त कार्यकर्ता एवं जागरूक युवावर्ग का होना बेहद अनिवार्य है जिसकी पूर्ति के लिए विश्व हिंदू परिषद सदैव इस प्रकार के जागरण शिविर व प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन समय समय पर करते रहता है !
         प्रशिक्षण वर्ग के इस उद्घाटन सत्र पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक अखिल भारतीय सत्संग प्रमुख श्री बसंत रथ जी , वि.हि.प. मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री श्री जितेंद्र जी पवार ,वि.हि. प. छत्तीसगढ़ प्रांत उपाध्यक्ष श्री सरल मोदी जी प्रांत सत्संग प्रमुख श्री सुनील वर्मा जी महानगर अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा जी,
तथा प्रशिक्षु के रूप में वि.हि.प. बजरंगदल रायपुर महानगर के 14 प्रखंडो के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लाभ प्राप्त किया !
इस अभ्यास वर्ग को सफल बनाने रायपुर महानगर जिला मंत्री बंटी कटरे जी , उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा जी ,योगेश सैनी जी सह मंत्री किशोर पटेल जी सत्संग प्रमुख देवेंद्र डिकोडिया जी जिला प्रचार प्रमुख यशवंत साहू जी जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा जी महिला उपाध्यक्ष रितु वर्मा, मातृशक्ति संयोजीका भारती साहू, दुर्गावाहिनी संयोजीका दीपाली राजपूत व सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही !
जारी करता
बंटी कटरे
विश्व हिंदू परिषद रायपुर महानगर