शेख आबिद

राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग 25 से अधिक टीमों द्वारा निश्चय अभियान‘‘ के तहत संदिग्ध क्षेत्रों में दिया गया दबिश।
आज दिनांक 19.09.2025 को तड़के प्रातः 04ः00 बजे से 30 से अधिक स्थानों में ‘‘निश्चय अभियान‘‘ चलाकर पकड़ा गया आरोपियों को।
निश्चय अभियान‘‘ के तहत 14 आरोपियों/अपचारी को नशे का सामान बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर, उनसे लगभग 600 ग्राम अफीम एवं 24.070 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त।
अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनसे 614 पौवा शराब एवं नगदी रकम किया गया है जप्त।
इसी क्रम में अपने पास धारदार हथियार रखने वाले 08 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई है कार्यवाही।
फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 12 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट किया गया है तामिल।
साथ ही शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 50 आरोपियों के विरुद्ध की गई है प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
इस प्रकार अलग – अलग धाराओं के तहत् कार्यवाही कर कुल 106 आरोपियों को भेजा गया जेल।
जिला रायपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र, रायपुर श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में जिला रायपुर में असामाजिक तत्वों एवं अवैध कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए ‘‘निश्चय अभियान‘‘ चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19.09.2025 के तड़के प्रातः 04ः00 बजे पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग 25 से अधिक टीमों द्वारा नशे के सामानों की बिक्री/तस्करी करने वाले आरोपियों, स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले लोगों के संभावित ठिकाने पर पुलिस टीम द्वारा एक साथ दबिश दिया गया।
पुलिस टीम द्वारा ‘‘निश्चय अभियान‘‘ रायपुर जिले में चलाया गया। ‘‘निश्चय अभियान‘‘ में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा 30 से भी अधिक स्थानों में आकस्मिक दबिश दिया गया है। अभियान के तहत 14 आरोपियों/अपचारी को नशे का सामान बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर उनसे लगभग 600 ग्राम अफीम एवं 24.070 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनसे 614 पौवा शराब एवं 1750 रूपये नगदी रकम जप्त किया गया। इसी क्रम में अपने पास धारदार हथियार रखने वाले 08 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों के संभावित ठिकाने में दबिश देकर 12 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया है। साथ ही शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 50 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस का ‘निश्चय अभियान‘‘ लगातार जारी रहेगा।