शेख आबिद
दिनाँक 22/09/2025 से हिन्दू धर्म /सनातन समाज की कुँवार नवरात्रि प्रारंभ होने बानी है, नवरात्रि के दौरान शक्ति केन्द्रों, मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में भक्तगण देवी माँ को प्रसन्न करने भक्ति और शक्ति के प्रतीक “गरबा नृत्य” का आयोजन करते है, यह नृत्य भक्तों की आस्था और भक्ति की व्यक्त करने का एक माध्यम होने के साथ साथ सनातनधर्म के विभिन्न समाज को एक साथ लाता है, सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है, समाज में एकता और प्रेम के भाव का प्रसार करता है, जिससे शारीरिक व्यायाम एवं मानसिक शांति की भी अनुभूति होती है।
अतः नगर में विभिन्न मन्दिरो एव दुर्गा पंडालों में गरबा नृत्य का आयोजन किया जाता है, चूंकि ये हिन्दुओ का धार्मिक आयोजन है तथा एक आदर्श गरबा नृत्य के आयोजन के लिए निम्न बिंदु विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल रायपुर महानगर द्वारा दर्शाया गया है…
गरबा नृत्य का आयोजन किसी भी मंदिर परिसर या दुर्गा पंडालों में ही आयोजित हो, तथा गरबा नृत्य में देवी गीत, धार्मिक गीत, जसगीत को ही बजाए जाने की अनुमति हो, किसी भी प्रकार की फिल्मी या अश्लील गाना बजाना न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाये ।
२) आयोजित किये गए गरबा नृत्य में परंपरागत परिधान और वेशभूषा को ही मान्यता प्रदान की जाये ।
3) गरबा में हिन्दू समाज की माताएँ बहने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाती है अतः उसके सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आयोजन समिति को रात्रि 12 बजे तक ही गरबा नृत्य आयोजन की अनुमति प्रदान की जाए।
गरबा नृत्य में आयोजन समिति द्वारा प्रवेश द्वार एवं अन्य व्यवस्था हेतु हिन्दू बाउंसर (बॉडीगार्ड) की ही नियुक्ति हो । पार्किंग की सुविधाजनक व्यवस्था हो तथा पार्किंग स्थल पर नियुक्त किये गए कर्मचारी भी हिन्दू समाज से ही सम्बंधित हो ।
५) आयोजित गरबा नृत्य में सम्मिलित महिला/पुरुष, लड़के लडकिया गैर हिन्दू-समाज से नहीं होना चाहिए ।
आयोजित गरबा मैदान/स्थल के आसपास किसी भी प्रकार की नशाखोरी एवं माँसाहार भोजन सामग्री का विक्रय केंद्र न हो।
महोदय विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल रायपुर महानगर द्वारा दर्शाए गए “आदर्श गरबा नृत्य” बिंदुओं की अवहेलना किसी भी आयोजन समिति द्वारा की जाती है तो विहीप बजरंगदल रायपुर महानगर अपने “आराध्य शक्ति माता तथा हमारे धार्मिक भावनाओं के मानहितों की सुरक्षा के लिए संगठन अपने स्तर पर समितियों एवं गैर-धार्मिक तत्वों पर दण्डात्मक कार्यवाही करने प्रतिवद्ध रहेगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ।
भवदीय विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल
