शेख आबिद

सैय्यद जमीर अली, संस्थापक, अध्यक्ष और संचालक, मोक्ष श्रद्धांजलि सेवा संस्थान, रायपुर संभाग, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करता हूँ। हमारी संस्था वर्ष 2013 से अज्ञात मृतकों के अंतिम संस्कार और कफन दफन कार्य कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा हमें अविवादित शासकीय भूमि चिन्हांकित कराई गई थी, लेकिन अब उस भूमि में जगह नहीं बची है, जिससे हमें इस मानवीय सेवा कार्य में कठिनाई हो रही है।
हम जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हमें अन्य रिक्त भूमि चिन्हांकित कराई जाए, जिससे हम इस प्रकार की मानवीय सेवा कार्य को जारी रख सकें। हमें विश्वास है कि जिला प्रशासन हमारी मांग पर विचार करेगा और हमें आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा।