शेख आबिद

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि प्रदेश इकाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आहूत सेवा पखवाड़ा के तहत आगामी 21 सितंबर को “नमो मैराथन” का आयोजन करने जा रही है। देशभर में नमो मैराथन के लिए चयनित 100 शहरों में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर का चयन किया गया है। रायपुर में नमो मैराथन सुबह 7 बजे से तेलीबांधा तालाब से जयस्तम्भ चौक तक होगी और बिलासपुर में मल्टी परपज हायर सेकेंडरी स्कूल से नेहरू चौक तक होगी। इस युवा फॉर रन में 10 हजार से अधिक युवा शामिल होंगे।
राहुल योगराज टिकरिहा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष
सेवा पखवाड़ा में भाजयुमो 21 को करेगा नमो मैराथन का आयोजन -टिकरिहा
देशभर में नमो मैराथन के लिए रायपुर और बिलासपुर का चयन किया गया है
मैराथन रायपुर में तेलीबांधा तालाब से जयस्तम्भ चौक तक, बिलासपुर में मल्टी परपज स्कूल से नेहरू चौक तक