शेख आबिद

गुढ़ियारी कोटा स्थित संजीवनी वृद्धा आश्रम पर वृद्ध जनों के साथ माँ भारती की जयकारों व उनको भोजन करा मिठाईयां बाट उनका आशीर्वाद ले जन्मदिवस मनाया गया, इसके पश्चात भारत माता चौक में हनुमान चालीसा का पाठ व मां भारती की भव्य आरती की गई, इस अवशर पर विहीप जिला मंत्री ने कहा प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्म तिथि को अच्छी तरह याद रखता है और उनकी उपेक्षा रहती है कि अपने बंधु परिजनों के साथ बड़े ही धूम धाम से उस दिन को मनाया जाए, परन्तु इस आनंद के माहौल में हम जन्मदिवस पालन के एक महत्वपूर्ण पहलू को भूल जाते हैं जो यहाँ उजागर किया जा रहा है। विश्वनीयनता भगवान ने अपने सृष्टि को सुरक्षित रखने के लिए विचारशक्ति सम्पन्न मनुष्य का सृजन किया है और उसके साथ ,बहुजनहिताय, बहुजन सुखाय, (सबके कल्याण तथा भलाई के लिए) का मंत्र भी उसको दिया है, इस लक्ष्य के पथ हम कितना खरा उतरे उसको देखने का, जांचने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव यह जन्मदिवसोत्सव है आनंद उत्शव के साथ साथ जीवन का इस पक्ष के प्रति व्यक्ति को सचेतन करने का उद्देश्य भी इस जन्म दिवस उत्शव का पालन में निहित है, आधुनिकता के नाम पर हम पाश्चात्य का अंधानुकरण कर रहे हैं और अपने सनातन हिन्दू परम्परा को भूल जाते है इसलिए आवश्यक है की आज के उत्तर पीढ़ी को अपने परंपरा के बारे मे अवगत कराना और इसका प्रारंभ पहले हम अपने सत्संग, असहाय, वंचित जनों के साथ मनाए व अनुभव लेवे यह उचित रहेगा, अपने प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण लांजेवार जी विगत वर्षी से अपना जन्म उत्शव यहाँ मानते आ रहे हैं, उनके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायू जीवन की कामना करते हैं, इस जन्म दिवस उत्शव पर महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, प्रखंड मंत्री राम देवांगन, वरिष्ठ शैलेन्द्र तिवारी, राज आर्य, विष्णु साहू, गोलू कटरे,योगेश ठाकुर, उपस्थित रहे सभी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।