शेख आबिद

बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के कारण बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों के कई ग्राम बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ की ओर से वितरण के लिए दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं एसडीम मूलचंद चोपडा को राहत सामग्री प्रदान किया गया
राहत सामग्री में पहनने के लिए कपड़े पुरुषों के लिए लुंगी, बनियान, महिलाओ के लिए नाइट गाउन, बच्चों के लिए कपड़े, कंबल, चादरें, बेडशीट तथा खाने की सुखी वस्तुएँ दूध शामिल थीं।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी प्रवीन क्रांति, प्रदेश अध्यक्ष संजय पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा नरवाल, प्रदेश सचिव कमल कुशवाह, प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, बस्तर संभाग अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार, बस्तर जिला अध्यक्ष रमेश गोयल, कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, तथा दंतेवाड़ा जिले के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
कलेक्टर के साथ बैठक में भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में संगठन हमेशा किसानों और आम जनता के साथ खड़ा है और आगे भी ज़रूरत पड़ने पर हर संभव मदद करेगा।