आज हमारे लिये यह बहुत ही खुशी और गर्व का क्षण है क्योंकि हम अपने नए सामाजिक संगठन (NGO शक्ति बाला वेल फेयर फाऊण्डेशन) का उद्घाटन कर रहे हैं।
शक्ति बाला वेल फेयर फाऊण्डेशन का संक्षिप्त परिचय आपके समक्ष प्रस्तुत करना चाहूँगी।
हमारी संस्था का नाम शक्ति बाला वेल फेयर फाऊण्डेशन है इसकी स्थापना व शुभारंभ 01-09-2025 को किया जा रहा है शक्ति बाला वेल फेयर फाऊण्डेशन का मुख्य उद्देश्य –
- हमारी यह संस्था समाज के महिलाओं और बच्चों के लिये कार्य करेगी जिन्हें अब तक उचित अवसर, शिक्षा और सुविधाएँ नहीं मिल पाई है। मुख्य उददेश्य – 1. हर बच्चों तक शिक्षा पहुँचाना एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
- शिक्षण संस्थाओं के संचालन कर शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना छात्र-छात्राओं के मानसिक, बौद्धिक विकास हेतु विज्ञान शिविरों तथा ज्ञान वर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन करना।
- महिलाओं की सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, ब्यूटीपार्लर, मेंहदी, हस्तशिल्प एवं अन्य स्वरोजगार संबंधी प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वावलंबी बनाना तथा स्वरोजगार स्थापना संबंधी जानकारी प्रदान करना महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कार्य करना तथा विभिन्न सामाजिक कुरीतियों जैसे- बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलु हिंसा के विरोध मे जनभावना जागृत करना।
- सामाजिक कल्याण के कार्य जैसे- सामाजिक, शैक्षणिक, नैतिक, सांस्कृतिक, खेल गतिविधि एवं बाल विकास के कार्य (मों को संचालित करना समाज के निम्न वर्ग के समग्र विकास हेतु उनका आर्थिक, मानसिक और बौद्धिक विकास करना।
महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उत्थान हेतु कार्य करना, महिलाओं को शासन द्वारा प्रसारित योजनाओं से अवगत करते हुए महिला एवं संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन व संचालन में सहभागिता प्रदान करना तथा बाल श्रमिक एवं घूमत बच्चों के उत्थान एवं उनके शिक्षा के विकास हेतु बाल श्रमिक स्कूलों का संचालन करना तथा उनके पुनर्वास - की व्यवस्था करना। छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, नर्सिंग शिक्षा उपलब्ध कराना तथा शिक्षण संस्थाओं का संचालन कर शिक्षा का प्रचार प्रसार करना।
- ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, साहित्य, खेलकूद, युवाकल्याण, समाजकल्याण, उपभोक्ता संरक्षण, निवारण, कुप्रथा उन्मूलन, पल्सपोलियों आदि का प्रचार-प्रसार करना तथा नेत्र शिविरों व रक्तदान महिला एवं बाल कल्याण स्वास्थ्य द्वारा संचालित कार्यक्रमों जैसे परिवार नियोजन एड्स, अंधत्व शिविरों का आयोजन, रक्तदान हेतु लोगों को प्रेरित करना तथा सुदूर ग्रामीण पिछडे क्षेत्र में निवासरत लोगों के सहायतार्थ हेतु लोगों को प्रेरित करना तथा सुदूर निवासरत लोगों के सहायतार्थ हेतु सुविधाएँ उपलब्ध
ग्रामीण पिछडे क्षेत्र में करना। 8. शिक्षा का प्रचार-प्रसार के साथ-साथ बेरोजगार युवक युवतियों को कौशल उन्नयन संबंधी शिक्षण प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वावलंबी बनाना।
NGO का योगदान
हमारे NGO का योगदान नारी शक्तिकरण को बढ़ावा के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा व विकास में सहयोग करना है।
घोषणा
हमारे NGO का 01.09.2025 को शुभारंभ व स्थापना की घोषणा में अपने सारे उददेश्यों की पूर्ति करेंगे।
सामाजिक प्रभाव
हमारे NGO के कार्यों के द्वारा लोगों के जीवन में आये प्रभाव व परिवर्तन को समय-समय पर जानकारी दी जायेगी।
आगामी लक्ष्य
आने वाले वर्षों में हमारे NGO के कार्यों को पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिलों में आगे बढ़ाया जायेगा।
सहयोग की अपील
इस यात्र में हमें समाज, मीडिया, सरकार और आज जनता से सहयोग की अपील हमारे NGO के द्वारा मांग की जायेगी। हम आप सबसे निवेदन करते हैं, कि इस पहल को और मजबूत बनाने के लिए हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलें ।
अंत में, मैं सभी उपस्थित अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ, कि आपका सहयोग और आशीर्वाद हमेशा हमें मिलते रहेगा। इतना बोलकर मैं अपने वाणी को विराम देती हूं….
