श्री चंद्र शेखर आजाद स्मृति आजाद सोशल एंड स्पोर्ट्स क्लब जोरापारा रायपुर जो कि अपने शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ रही है। इस वर्ष 2025 को क्लब का 98 वा वर्ष है। इस उपलक्ष्य में गणेश उत्सव महापर्व बड़े ही धूम से मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष की तरह गणेश जी की विशाल पारिवारिक प्रतिमा पिता शिव माता पार्वती, कार्तिकेय श्री गणेश के साथ स्थापना कर चारों ओर कैलाश पर्वत की मनमोहक स्थल सजावट,विद्युत सजावट की गई है। साथ ही गणेश उत्सव में पूरे 10 दिन भोग प्रसाद भंडारे का आयोजन शाम 7 बजे किया जा रहा है। साथ ही बच्चो एवम बड़ों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें कल 30 अगस्त रात 8 बजे छोटे बच्चों का फांसी ड्रेस का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड मोहल्ले के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समिति की महिला मंडल,युवक मंडल,बालिका मंडल,एवं वरिष्ठ सदस्यों के साथ वार्ड वासी उपस्थित थे।