रायपुर, 27 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर में 28 सितंबर को गणेश झांकी चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। झांकी शारदा चौक से शुरू होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट विसर्जन स्थल तक पहुंचेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने मार्ग डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था जारी की है।
शाम 6 बजे से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
यातायात पुलिस के अनुसार झांकी मार्ग पर 28 सितंबर को शाम 6 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल झांकी और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी। आवश्यक कार्य से आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।
इन मार्गों से कर सकेंगे आवागमन
टाटीबंध की ओर से: महोबा बाजार, चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी, तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन चौक, फाफाडीह चौक और शास्त्री चौक की ओर जा सकेंगे। वैकल्पिक रूप से रिंग रोड नंबर-1 से पचपेड़ी नाका मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।
भनपुरी की ओर से: फाफाडीह चौक, रेलवे स्टेशन चौक और तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर जा सकेंगे। फाफाडीह से शास्त्री चौक, कालीबाड़ी और पचपेड़ी नाका की ओर भी आवागमन किया जा सकेगा।
तेलीबांधा की ओर से: तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक, फाफाडीह, रेलवे स्टेशन या कालीबाड़ी होकर आवागमन किया जा सकेगा।
पचपेड़ी नाका की ओर से: पचपेड़ी नाका, टिकरापारा चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना, शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक और रेलवे स्टेशन तक आवागमन किया जा सकेगा।
इन मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक, आश्रम तिराहा से शारदा चौक/जयस्तंभ चौक, सुभाष नगर चौक-मौदहापारा से जयस्तंभ चौक, फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली, लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना, बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना तथा कंकालीपारा से सदर बाजार-कोतवाली मार्ग पर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था
पंडरी की ओर से आने वाले: मल्टीलेवल पार्किंग और रजबंधा मैदान की गलियों में वाहन पार्क कर सकेंगे।
सिविल लाइन की ओर से आने वाले: शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान और सुभाष स्टेडियम के किनारे पार्किंग कर सकेंगे।
टिकरापारा/कालीबाड़ी की ओर से आने वाले: सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम और गांधी मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे।
गुढ़ियारी/समता कॉलोनी की ओर से आने वाले: भैंसथान मैदान और जवाहर मार्केट पार्किंग का उपयोग कर सकेंगे।
सुंदरनगर/रायपुरा की ओर से आने वाले: लाखेनगर चौक स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने नागरिकों से अपील की है कि 28 सितंबर को शाम 6 बजे से झांकी चल समारोह के दौरान निर्धारित डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाएं और यातायात पुलिस के निर्देशों में सहयोग करें, ताकि झांकी में शामिल श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।