गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 20 सितंबर। सीएम हेल्पलाइन और ग्रामीणों की शिकायत पर खनिज विभाग ने कोलबिर्रा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर जब्त किए। सभी वाहनों को कोटमी चौकी में सुरक्षित रखा गया है।
संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर और खनिज विभाग के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।