पुलिस ने इस जघन्य हत्या के आरोप में मृतक के ही साथी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। 17 सितंबर को पुलिस ने ग्राम बनचरौंदा के पास शिव कुमार चंद्राकर का शव सड़क किनारे पड़ी अवस्था में बरामद किया गया था। मृतक के सिर व चेहरे पर गंभीर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए ACCU और आंरग थाना टीम ने विवेचना में पता चला, कि मृतक और उसके साथ ग्राम कुम्हारी स्कूल में साथ काम करने वाले शिक्षक के साथ देखा गया था।
पुलिस ने 17 सितंबर के कुम्हारी स्कूल के सीसीटीवी फुटेज से मिलान किए और VSK ऐप का LOG रिपोर्ट का अध्यन करने से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली।
इसके बाद पुलिस की पूछताछ को संदेही को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया, कि मृतक और वो पिछले 4 साल से एक दूसरे को जानते थे और साथ में रेत,रियल स्टेट और बुलियन मार्केट में ट्रेडिंग करते थे इन्ही सब काम में उसने मृतक को *करीब 30 लाख रुपये उधारी दिए थे, जिसके बदले में मृतक ने उसे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के 3 ब्लैंक चेक दिए थे। आरोपी हर महीने उससे ब्याज लेता था। पिछले तीन महीनों से मृतक ब्याज नहीं दे रहा था, बल्कि गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता था इसी कारण से आरोपी परेशान होकर यह कदम उठाया। धारदार हथियार से मृतक के सिर के पीछे वार कर गिरा दिया और फिर हथौड़े से उसके चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी से घटना में उपयोग दोपहिया वाहन धारदार हथियार, हथौड़ा, मृतक द्वारा दिए गए 3 ब्लैंक चेक, मृतक का पर्स, दोनों के मोबाइल, तथा आरोपी के घटना के समय पहने हुए खून से सने जूते और मोजा और कपड़े जप्त किए हैं।

बाइट — अभिषेक झा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण)