रायपुर। डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल ने
होटल एवं बार संचालकों को सार्वजनिक मार्गों पर पार्किंग न करने और व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विवाद या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आयोजनों और संगीत से बचने तथा सेलिब्रिटी या विशिष्ट अतिथियों को बुलाने से पहले पुलिस को सूचना देने को कहा।
उन्होंने प्रतिष्ठानों में विवाद, मारपीट या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 एवं संबंधित थाने को देने, फायर सेफ्टी मानकों का पालन करने और महिला सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। पुलिस ने नियमित निगरानी और चेकिंग के जरिए आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण बनाए रखने की बात कही