दिनांक 06 सितंबर 2026 को एक छात्रा रायपुर रेलवे स्टेशन से ऑटो क्रमांक CG-04-LW-1048 में सवार होकर घड़ी चौक पहुंची थीं। हड़बड़ी के दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया।
बैग छूटने की सूचना प्राप्त होते ही ITMS (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) रायपुर सेंटर एवं थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं तकनीकी माध्यमों की सहायता से संबंधित ऑटो की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक त्रिलोचन साहू, निवासी प्रेम नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर की पहचान की गई तथा उनसे संपर्क स्थापित किया गया। ऑटो चालक से समन्वय कर छात्रा का बैग सुरक्षित प्राप्त किया गया।
आवश्यक सत्यापन एवं प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत छात्रा का बैग उन्हें सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर छात्रा ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, ITMS टीम, थाना गोलबाजार पुलिस एवं ऑटो चालक त्रिलोचन साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं ऑटो चालक की ईमानदारी की सराहना की।
रायपुर पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं आम नागरिकों के सहयोग से शहर में सुरक्षित एवं संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
