रायपुर। महापौर मीनल चौबे को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में गिरफ्तार सोमा देवांगन को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। जमानत नहीं मिलने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में दर्ज शिकायत के अनुसार, वीडियो में महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित रूप से अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 352 और 3(5) के साथ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में सोशल मीडिया पर वीडियो के प्रसारण और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की भी मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि सोमा देवांगन की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया था। अब कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पुलिस जांच जारी है।