दिनांक 05.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शहीद स्मारक के पास एक व्यक्ति हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर उसे लहराते हुए आम लोगों को डरा-धमका रहा है तथा भय एवं दहशत का वातावरण उत्पन्न कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम को देखकर आरोपी द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित नेताम निवासी छेरीखेड़ी थाना मंदिर हसौद रायपुर बताया।
आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 143/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
आरोपी अंकित नेताम पूर्व में थाना तिल्दा नेवरा से हत्या के प्रकरण में जेल निरूद्ध रहा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी – अंकित नेताम पिता अमित नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी गोढ़पारा छेरीखेड़ी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
