दिनांक 03.09.2026 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पलौद रोड किनारे एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम *ईश्वर जांगड़े, पिता जोहन जांगड़े, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पलौद, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर बताया।
आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध रूप से रखें 34 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब एवं शराब बिक्री की नगदी रकम, कुल कीमती ₹4,020/- जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 424/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
