असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई
आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना खरोरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया, जिनकी पूर्व गतिविधियों एवं आचरण से आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। ऐसे कुल 23 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (भा.ना.सु.सं.) की धारा 129 के तहत सदाचार बनाए रखने हेतु बाउंड ओवर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
त्यौहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष निगरानी
थाना खरोरा पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों को आज दिनांक 03.09.2026 को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि वे आगामी त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, मारपीट, धमकी, विवाद, शराब का सेवन कर उपद्रव, सार्वजनिक स्थान पर अशांति अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से पूर्णतः दूर रहें।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, जिनसे आपसी सौहार्द एवं शांति भंग होने की आशंका हो।
अपराध होने से पहले रोकथाम पर जोर
रायपुर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का उद्देश्य किसी निर्दाेष व्यक्ति को परेशान करना नहीं, बल्कि संभावित अपराध एवं विवाद को घटना से पहले ही रोकना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बाउंड ओवर की कार्रवाई के बाद भी यदि संबंधित व्यक्तियों द्वारा शांति भंग करने अथवा कानून का उल्लंघन करने का प्रयास किया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खरोरा पुलिस की अपील
खरोरा पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आगामी त्यौहारों को शांति, भाईचारे, आपसी सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें।
धारा 129 भा.ना.सु.सं. के तहत बाउंड ओवर किए गए व्यक्तियों की सूची
- चन्द्रहास उर्फ कादर पिता चन्द्रकुमार निर्मलकर, उम्र 21 वर्ष, साकिन असौंदा, राम जानकी मंदिर के सामने, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- हरपाल सिंह चावला उर्फ सोमी पिता स्व. सुरेन्द्र सिंह चावला, उम्र 47 वर्ष, साकिन वार्ड क्र. 12, मोमिन पारा, खरोरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर, हाल पता वार्ड क्रमांक 20, क्लब पारा, महासमुंद, थाना कोतवाली, जिला महासमुंद।
- अजय पिता शीतल धीवर, उम्र 21 वर्ष, साकिन खरोरा, वार्ड क्रमांक 10, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- सागर नंगरहा पिता जगमोहन नंगरहा, उम्र 19 वर्ष, साकिन खरोरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- पूरन उर्फ पिक्कु पिता सेवाराम पाल, उम्र 27 वर्ष, साकिन वार्ड क्र. 05, खरोरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- सुरज पिता ललित सेन, उम्र 30 वर्ष, साकिन सारागांव, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- रिंकु उर्फ सतविंदर सिंह पिता रंजित उर्फ मंगेसिंह बग्गा, उम्र 36 वर्ष, साकिन खरोरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- राजेश पिता संतोष रात्रे, उम्र 36 वर्ष, साकिन खपरीडीह खुर्द, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- ताराचंद पिता स्व. अलख राम यादव, उम्र 31 वर्ष, साकिन खरोरा, वार्ड क्र. 08, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
10.इमरान खान उर्फ इमरान पिता शाहिद खान उर्फ सिकंदर, उम्र 21 वर्ष, साकिन खरोरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर। - अजीत पिता स्व. नरोत्तम घृतलहरे, उम्र 25 वर्ष, साकिन मुरा, वार्ड क्रमांक 16, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- एशकुमार उर्फ गजनी पिता मंथीर साहू, उम्र 19 वर्ष, साकिन खरोरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- कुलदीप पिता बिन्दू राम बंजारे, उम्र 33 वर्ष, साकिन चिचोली, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- गोपाल सिंह पिता रंजित सिंह उईके, उम्र 27 वर्ष, साकिन निलजा, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- लोकनाथ पिता बाबूलाल चेलक, उम्र 45 वर्ष, साकिन चकवे, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- डिगेश पिता स्व. धर्मेन्द्र कोसरिया, उम्र 26 वर्ष, साकिन खरोरा, वार्ड क्र. 06, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- सप्तऋषि पिता विशाल राय, उम्र 56 वर्ष, साकिन भटिया, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- जीवन पिता डंडीराम मंडावी, उम्र 25 वर्ष, साकिन निलजा बस्ती पारा, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- विकास पिता लेखराम साहू, उम्र 27 वर्ष, साकिन खरोरा, वार्ड क्र. 04, वीरनारायण चौक, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- देवेन्द्र टंडन पिता मोहन दास टंडन, उम्र 23 वर्ष, साकिन भैसमुड़ी, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- किशन साहू पिता मोहित राम साहू, उम्र 32 वर्ष, साकिन सारागांव, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- सुंदर लाल पिता दुकाल जांगड़े, उम्र 56 वर्ष, साकिन भेजरीडीह, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
- शंकर सायतोडे पिता भकाडू सायतोड़े, उम्र 58 वर्ष, साकिन बुड़ेरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
