नॉर्थ जोन एवं क्राइम टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ ही घंटों में किया खुलासा
आरोपियों के कब्जे से 109 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी का हार, नगदी तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक्टिवा जब्त
थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत केन्द्रीय विद्यालय, डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी स्थित कर्मचारी क्वार्टर क्रमांक 3/5 में दिनांक 31.08.2026 को चोरी की घटना हुई। प्रार्थिया यशवंती साहू पति ईश्वर साहू लगभग 11:40 बजे स्कूल गई थी। उसकी पुत्री भी करीब 12:05 बजे क्वार्टर में ताला लगाकर बाहर चली गई। इसी दौरान आरोपियों ने बाइक से क्षेत्र की रेकी की और दोपहर लगभग 2:00 बजे से 3:00 बजे के बीच क्वार्टर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपियों ने आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी चोरी कर ली और वारदात के बाद एक्टिवा से फरार हो गए।
करीब 3:25 बजे प्रार्थिया यशवंती साहू की पुत्री वापस लौटी तो क्वार्टर का ताला टूटा हुआ मिला तथा अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर आभूषण एवं नगदी चोरी होने की जानकारी सामने आई।
घटना को पुलिस आयुक्त डॉ संजीव शुक्ला तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले द्वारा गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अधीनस्थ अधिकारियों ADCP आदित्य पांडे, ADCP ACCU गौरव मंडल, ACP उरला पूर्णिमा लामा एवं थाना प्रभारी ख़मतराई एवं ACCU की टीम को आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई पुलिस, नॉर्थ जोन एवं क्राइम टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ कर घटना के संबंध में अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
जब्त सामान
आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान जब्त किया गया—
- सोने का रानी हार — लगभग 20 ग्राम।
- सोने का मंगलसूत्र — लगभग 20 ग्राम।
- सोने का कंगन — लगभग 30 ग्राम।
- सोने की गले की माला — लगभग 30 ग्राम।
- सोने के कान के लटकन — लगभग 09 ग्राम।
- सोने की पॉलिश वाला चांदी का हार।
- नगद राशि — ₹10,000/-।
- घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी।
जब्त सोने के आभूषणों का कुल वजन लगभग 109 ग्राम तथा अनुमानित मूल्य ₹16,35,000/- है। चांदी के हार एवं नगदी सहित चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹16,50,000/- है।
आरोपियों के नाम
1.सारिक खान, पिता मोहम्मद सलीम, उम्र 32, वर्ष पता नयापारा मूल निवास केलाबाड़ी दुर्ग।
पूर्व अपराध – वर्ष 2017 में दुर्ग जिले में चोरी का अपराध
2.मो. तौसीफ पिता मो. कासिम उम्र 29 वर्ष पता चूना भट्टी, थाना गंज, मूल निवास तकियापारा दुर्ग।
पूर्व अपराध – वर्ष 2022 में दुर्ग जिले में चोरी का अपराध
रायपुर पुलिस की अपील
रायपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि - किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर ना करें।
- सीसीटीवी कैमरा सही स्थान पर लगावे
- जिस परिसर में गार्ड लगे हुए हैं गार्ड को हिदायत दें कि आने जाने वाले की आईडेंटिटी प्रूफ, व्हीकल नंबर और मोबाइल नंबर अवश्य रूप से रजिस्टर में दर्ज करें।
- संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि देखने पर तत्काल निकटतम थाने, 112 व कंट्रोल रूम को सूचित करें।
- किसी भी संस्थान या प्रतिष्ठान में कामगार /नौकर रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराये।
