आबिद रायपुर

थाना मंदिर हसौद सूचक ईश्वरी यादव पति भुनेश्वर यादव उम्र 31 वर्ष निवासी
इंदिरा कालोनी मंदिर हसौद जिला रायपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि सूचक का पति भूनेश्वर यादव पिता आनंद राम यादव उम्र 38 वर्ष पता इंदिरा कालोनी मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर दिनांक 22.05.2028 के रात्रि 10.00 बजे नोहर दास रात्रे के गोदाम इंदिरा कालोनी मंदिर हसौद से बिना बताये कही चला गया है कि रिपोर्ट पर गुम इंसान कमांक 59/2026 दिनांक 23/05/26 के 12.25 बजे कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया। जांच पतासाजी के दौरान आस पास के फुटेज एवं मृतक के साथ आखिरी समय मिले 3 संदेहियों से पूछताज किया गया जो मामले को गुमराह करते रहे बाद तकनीकी सहायता से संदेहियों नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे,अमित राजपूत, हेमचंद बंजारे उर्फ सोनू बंजारे को घटना के संबंध में कडाई से पूछताछ करने पर टूट गए एवं घटना की वारदात को स्वीकार किया। तीनों संदेहियो एवं मृतक भुनेश्वर यादव एक साथ पार्षद नोहर रात्रे के गोदाम ग्राम नकटा में शराब पी खा रहे थे पीने खाने दौरान शराब खत्म होने पर चलो और पीते है कहकर आपस में बात कर भुनेश्वर यादव को अपने ब्रेजा कार कमांक सीजी 04 पीएच 9996 में महासमुंद की ओर ग्राम बेलसोंडा से नांदगांव जाने वाले मार्ग में रेल्वे कासिंग के पास मृतक भुनेश्वर यादव द्वारा पार्षद नोहर रात्रे को तू पार्षद बन गया है तो बड़ा आदमी बन गया है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए एक झापड़ मार दिया जिससे नोहर रात्रे एवं उसके साथी अमित सिंह राजपूत, हेमचंद बंजारे उर्फ सोनू आक्रोश में आकर उग्र होकर तीनों एक राय होकर भुनेश्वर यादव को हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट करने पर भुनेश्वर गाड़ी में ही शांत हो गया आरोपियों द्वारा भुनेश्वर के नस व धड़कन को चेक करने पर बंद हो जाने से घबरा गए और महासमुंद पहुंचकर नोहर रात्रे द्वारा अपने मामा श्रवण जांगड़े के घर जा कर घटना की जानकारी बताने पर साक्ष्य छुपाने हेतु चारों महानदी किनारे रेत में ग्राम नांदगांव में मृतक के शव को हाथों से गड्ढा खोदकर रेत अंदर दफना दिए
दिनांक 28/05/26 को थाना मंदिर हसौद द्वारा आरोपियों के निषादेही पर परिजनों साथ महासमुंद जिले के महानंदी किनारे रेत में नांदगांव में मृतक के शव को दफना देना बताने पर विधिवत शव उत्खनन कार्यवाही की गई ।परिजनों द्वारा मृतक के शव की पहचान भुनेश्वर यादव के रुप में की गई। मृतक भुनेश्वर यादव के शव पंचनामा कार्यवाही बाद पीएम हेतु मैकहारा हॉस्पिटल भेजा गया है घटना स्थल थाना महासमुंद का होने से थाना महासमुंद में मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 322/26 धारा 103,(1), 238,3(5) bns के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है
अभिरक्षा में गिरफ्त आरोपीगण
01- नोटर दास रात्रे उर्फ गोलू पिता स्य गणेश रात्रे उम्र 35 वर्ष साकिन इंदिरा कालोनी वार्ड नंबर 07 मंदिर एसीट थाना मंदिर एसीट जिला रायपुर
02- अमित राजपूत पिता स्य सतेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 37 वर्ष साकिन श्रीराम नगर रावणभ्भाठा मंदिर प्रसौद थाना मंदिर सौद जिला रायपुर
03- टेमचंद बंजारे पिता टोमन बंजारे उम्र 28 वर्ष साकिन साकिन इंदिरा कालोनी वार्ड नंबर 07
मंदिर हसौद थाना मंदिर प्रसीद जिला रायपुर
04- श्रवण जांगडे साकिन नांदगांव थाना सिटी कोतवाली महासमुंद जिला महासमुंद