शेख आबिद रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी, हलवाई लाइन रायपुर की अस्थायी कार्यवाहक समिति का गठन किया गया है। इस समिति में चूड़ी लाइन नयापारा रायपुर निवासी अहमद रजा सोलंकी को सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र एवं समाजजनों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाइन रायपुर के मुतवल्ली का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ट्रस्ट के सुचारू संचालन, देखरेख एवं प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने हेतु वक्फ बोर्ड द्वारा अंतरिम समिति गठित की गई है। समिति में हाजी मुन्ना भाई (मो. इकबाल) को अध्यक्ष/सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समिति में अहमद रजा सोलंकी सहित कुल 10 सदस्यों को शामिल किया गया है, जो मस्जिद एवं वक्फ संपत्तियों के संचालन और सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे। अहमद राजा सोलंकी के सदस्य
बनने पर चूड़ी लाइन नयापारा क्षेत्र के लोगों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यवाहक समिति के सदस्य इस प्रकार हैं:
जनाब मो. इकबाल (हाजी मुन्ना), बैजनाथपारा रायपुर अध्यक्ष/सदर
जनाब शाहबुद्दीन, लालगंगा कॉम्प्लेक्स के पीछे रायपुर सदस्य
जनाब मो. सज्जाद, चूड़ीलाइन गोलबाजार रायपुर -सदस्य
जनाब डॉ. नईम, संजय नगर रायपुर – सदस्य
जनाब अहमद रजा सोलंकी, चूड़ी लाइन नयापारा रायपुर – सदस्य
जनाब शब्बीर अहमद, रायपुर – सदस्य
जनाब आरिफ नियाजी, रायपुर – सदस्य
जनाब गुलाम महमूद अहमद कादरी, छोटापारा बैजनाथपारा रायपुर – सदस्य
जनाब मोहम्मद इदरीश मेमन, रायपुर – सदस्य
जनाब तनवीर नवाब, बैरनबाजार रायपुर – सदस्य