शेख आबिद रायपुर

दिनांक 22 मई 2026 को शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे के मध्य कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है इस दौरान खम्हारडीह से कचना एवं कचना से खम्हारडीह की ओर जाने वाले वाहनों को निम्नानुसार मार्ग में परिवर्तित किया जाएगा ।

  1. अनुपम नगर से खम्हारडीह कचना की ओर जाने वाले वाहन चालक:- अनुपम नगर – श्री राम नगर ओवर ब्रिज- अशोक रतन- बीएसएनएल कार्यालय- कचना रेलवे फाटक से बाएं मुड़कर कचना मार्ग की ओर आवागमन कर सकेंगे।
  2. कचना से खम्हारडीह की ओर जाने वाले वाहन चालक :-* कचना रेलवे फाटक से पहले दाहिने मुड़कर बीएसएनएल कार्यालय- अशोक रतन -श्री राम नगर ओवर ब्रिज- अनुपम नगर चौक होकर आवागमन कर सकेंगे।
    अपील:- उक्त मार्ग से आवागमन करने वाले नागरिकों से अपील है की अनुपम नगर चौक से अशोक रतन मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा। अतः आवश्यक कार्य ना हो तो उक्त मार्ग का उपयोग करने से बचे असुविधा हो सकती है, यदि आवश्यक हो तो समय पूर्व आवागमन करें।