शेख आबिद रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव प्रदेश प्रतिनिधि सददाम सोलंकी ने सरकार को घेरा
“कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी नहीं थम रही चाकूबाजी और लूटपाट की घटनाएं”
रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी, लूटपाट और असामाजिक गतिविधियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता सददाम सोलंकी ने आरोप लगाया है कि कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद भी अपराधों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है और राजधानी में आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शहर में देर रात तक चौपाटियों और सार्वजनिक स्थानों के खुले रहने का फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं। नशे की हालत में बदमाश चाकूबाजी, मारपीट और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बनता जा रहा है।
देर रात मंजू ममता चौपाटी के पास भी अपराधी घूमते रहते हैं नशे सुख नशे का सेवन कर कर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाड़ी तेज ला कर निकलते हैं
कांग्रेस नेता ने हाल ही में हुई उस घटना का भी उल्लेख किया,
