शेख आबिद रायपुर
साधना न्यूज़ के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष मुवी आयोजन किया गया, जिसमें आगामी कॉमेडी-हॉरर फिल्म “II Z” (आई आई जेड) के कलाकारों ने शिरकत की। इस मौके पर मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर के सुपुत्र जस्सी लीवर और अभिनेत्री रोज़ साधना अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए रायपुर पहुंचे।
इस फिल्म की खासियत यह है कि इसमें ज़ॉम्बी हॉरर जैसे विषय को कॉमेडी के साथ प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में डर और हंसी का अनोखा संगम देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक नया अनुभव प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म की कहानी, अपने किरदारों और शूटिंग के रोचक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि “।। Z” एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को डराने के साथ-साथ गुदगुदाने का भी काम करेगी।
रायपुर में आयोजित इस प्रमोशनल इवेंट में बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि और फिल्म प्रेमी उपस्थित रहे। कलाकारों ने दर्शकों से अपील की कि वे इस अनोखी कॉमेडी-हॉरर फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर अवश्य देखें।
