शेख आबिद
अपराध क्रमांक – 23/2026
धारा – 296, 351(2), 109, 3(5) बीएनएस
घटना के महज कुछ ही घंटों के भीतर गोलबाजार पुलिस द्वारा सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कील लगा लकड़ी का पटिया को जप्त किया गया है।
दिनांक 08.02.2026 के रात्रि 11.00 बजे करीबन प्रार्थी विनय कुमार सोनी जो अपने निवास दुर्गा मंदिर के पास नयापारा गोलबाजार के बाहर खड़ा था कि आरोपीगण शुभम बरोरे उर्फ सुब्बू, विष्णु उर्फ वंशू, पीयूष बरोरे एवं आर्य मिश्रा में एक द्वारा सिगरेट जला कर पीने लगा जिसे प्रार्थी द्वारा यहां मेरे घर की महिलाएं हैं यहां सिगरेट मत पियो कहकर मना करने पर आरोपीगण द्वारा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के, लात, ईंट तथा कील लगे लकड़ी के पटिया से मारपीट किया गया जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आई हैं कि रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।
पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 4 आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कील लगे लकड़ी के पटिया को जप्त किए गया। गोलबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी 4 आरोपीगण 01. शुभम बरोरे उर्फ सुब्बू पिता स्व. मनोज बरोरे उम्र 19 साल पता दुर्गा चौक नयापारा, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.) 02. विष्णु पुष्कर उर्फ वंशू पिता अरविंद पुष्कर उम्र 21 साल पता जागृति नगर बीरगांव, शिव मंदिर के पास, थाना उरला, रायपुर (छ.ग.) 03. आर्य मिश्रा पिता स्व. दुर्गेश मिश्रा उम्र 21 वर्ष पता फूल चौक, डॉ मिश्रा क्लीनिक के बाजू, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.), 04. पीयूष बरोरे पिता स्व. मनोज बरोरे उम्र 23 साल पता नव दुर्गा चौक नयापारा, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.) को गिरफ्तारी उपरांत आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपीगण
- शुभम बरोरे उर्फ सुब्बू पिता स्व. मनोज बरोरे उम्र 19 साल पता दुर्गा चौक नयापारा, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.)*
- विष्णु पुष्कर उर्फ वंशू पिता अरविंद पुष्कर उम्र 21 साल पता जागृति नगर बीरगांव, शिव मंदिर के पास, थाना उरला, रायपुर (छ.ग.)
- आर्य मिश्रा पिता स्व. दुर्गेश मिश्रा उम्र 21 वर्ष पता फूल चौक, डॉ मिश्रा क्लीनिक के बाजू, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.)
- पीयूष बरोरे पिता स्व. मनोज बरोरे उम्र 23 साल पता नव दुर्गा चौक नयापारा, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.)
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी गोलबाजार, उपनिरीक्षक संजय भगत, आर. 1164 संदीप तिवारी, आर. 1484 विकास सिंह, आर. 1545 संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
