शेख आबिद
आज सुबह संत श्री गजानन महाराज की शोडषोपचार पूजा हुइ, शाम को संत श्री की पालखी शोभा यात्रा का प्रारंभ मंदिर से निकलकर तात्यापारा चौक, कंकाली चौक, ब्राह्मण पारा, आझाद चौक, हांडीपारा, एच एम टी चौक से तात्यापारा स्थित गजानन महाराज मंदिर मे समापन हुआ. इस शोभायात्रा मे विविध जगह भक्तो द्वारा पालखी का स्वागत, औक्षवण बडी भक्तीमय वातावरणात मे किया गया. पालखी महोत्सव में गजानन मंदिर के पदाधिकारी, कार्यकारिणी के साथ सेकडो भक्तजन उपस्थित थे. अनेक भजनोने भजन आदी रुप से भक्ती का समा बांधा. अंत मे महाआरती व गोपालकाला का प्रसाद वितरण किया गया, इसी के साथ मंदिर पदाधिकारी व कार्यकारिणी ने सभी भक्तजनों आभार व्यक्त करके उत्सव समापन की घोषणा की. साथ ही मंदिर विस्तारीकरण का कार्य चालू हुआ है भक्तजनों से अनुरोध है की ज्यादा से ज्यादा सहयोग करके इस पावन कार्य मे सहयोग करने का आवाहन भी मंदिर समिती द्वारा किया गया.
