शेख आबिद

रायपुर, छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स (CGAP) का 18वाँ वार्षिक सम्मेलन – CGAPCON 2025 इस वर्ष 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को होटल सायाजी, रायपुर में आयोजित होने जा रहा है। यह राज्य के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक चिकित्सा आयोजनों में से एक है, जिसमें देशभर के प्रमुख चिकित्सक, विशेषज्ञ, स्नातकोत्तर विद्यार्थी एवं स्वास्थ्यसेवा से जुड़े पेशेवर भाग लेंगे।
इस वर्ष सम्मेलन का वैज्ञानिक कार्यक्रम अत्यंत विस्तृत है, जिसमें दो समानांतर हॉलों में विविध सत्र आयोजित किए जाएंगे विषयों में आंतरिक चिकित्सा, कार्डियोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, क्रिटिकल केयर, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, संक्रामक रोग सहित कई उभरते चिकित्सीय क्षेत्रों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में संगोष्ठियाँ, कार्यशालाएँ, क्लिनिकल केस डिस्कशन, ओरेशन अवॉर्ड, तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए कार्डियोलॉजी क्विज़ एवं फ्री पेपर & e-Poster सत्र भी होंगे।
आयोजन समिति का संचालन
अध्यक्ष-डॉ. संजय वर्मा
सह-अध्यक्ष-डॉ. स्मित श्रीवास्तव
आयोजक सचिव- डॉ. राजीव लोचन खरे, संयुक्त सचिव डॉ. अनुराग अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष डॉ. पंकज मोट्घरे द्वारा किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य चिकित्सकों के लिए एक उच्च स्तरीय शैक्षणिक
एवं संवादात्मक मंच प्रदान करना है।
साइंटिफिक समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण केडिया के नेतृत्व में देश के विभिन्न प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर एक समृद्ध और विविधतापूर्ण अकादमिक कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस वर्ष के मुख्य विषयों में CAR-T सेल थेरेपी, हार्ट फेल्योर के नए आयाम, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, मोटापे के नए उपचार, ऑस्टियोपोरोसिस प्रबंधन, सेप्सिस बायोमार्कर, एआई इन मेडिसिन तथा अनेक व्यावहारिक क्लिनिकल चुनौतियाँ शामिल हैं।
CGAPCON 2025 की प्रमुख विशेषताएँ:
राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले वैज्ञानिक सत्र
Obesity Symposium एवं Osteoporosis Workshop