शेख आबिद
रायपुर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों सहित डोंगरगढ़ में झपट्टा मारकर राहगीरों से मोबाईल फोन एवं पर्स तथा वाहन चोरी की लगभग एक दर्जन घटनाओं को दिये है अंजाम।
दोनों आरोपी है अपराधिक प्रवृत्ति के जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में रह चुके है जेल निरूद्ध।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की 03 नग दोपहिया वाहन, 03 नग मोबाईल फोन तथा 02 नग लेडिस पर्स किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,00,000/- रूपये।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की कार्यवाही।
विगत कुछ दिनों से लगातार शिकायते प्राप्त हो रहीं थी, कि चलती दोपहिया वाहन में सवार 02 आरोपी घुम – घुम कर राहगीरों का मोबाईल फोन एवं पर्स को झपट्टा मारकर चोरी कर फरार हो जाते है।
घटनाओं को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को संग्रहण कर अवलोकन किया गया। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये जाने वाले दोपहिया वाहन को भी चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। तरीका वारदात के आधार पर इस प्रकार के घटना क्रम को अंजाम देने वाले पुराने आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर उनके संबंध में जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर अज्ञात आरेापियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त एक आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान कुंदरापारा गुढियारी रायपुर निवासी निरंजन बंजारे के रूप में करते हुये आरोपी की पतासाजी कर निरंजन बंजारे को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी दुर्ग निवासी शंकर शेट्टी के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी शंकर शेट्टी को भी पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा रायपुर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों में घुम – घुम कर चलती दोपहिया वाहन में सवार होकर राहगीरों का मोबाईल फोन एवं पर्स को झपट्टा मारकर चोरी करना स्वीकार करने के साथ ही रायपुर एवं डोंगरगढ़ से 03 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया है।
दोनों आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के है, जो पूर्व में भी वाहन चोरी एवं चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुके है।
आरोपी रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर, आजाद चौक, गंज, देवेन्द्र नगर, मुजगहन, पंडरी एवं अन्य क्षेत्रों सहित डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव में झपट्टा मारकर मोबाईल फोन एवं पर्स चोरी तथा दोपहिया वाहन चोरी की लगभग एक दर्जन घटनाओं को अंजाम दिये है, जिनमें आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 03 नग दोपहिया वाहन, 03 नग मोबाईल फोन तथा 02 नग लेडिस पर्स कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- निरंजन बंजारे पिता भागचंद बंजारे उम्र 22 वर्ष निवासी सिंधी किराना स्टोर के पास, कुंदरापारा, गुढ़ियारी, थाना गुढ़ियारी रायपुर।
- शंकर शेट्टी पिता नगप्पा शेट्ठी उम्र 22 वर्ष निवासी गली नंबर 04, कृष्णा नगर, गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर। हाल पता – भिलाई प्रोविज़न के सामने, 18 नम्बर गली कैम्प 01, भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।
कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट से उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, सउनि. प्रेमराज बारिक, अतुलेश राय, प्र.आर. विजय पटेल, दीपक बघेल, पुष्पराज परिहार, विक्रम वर्मा, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. टीकम साहू, राकेश पाण्डेय, शिवम द्विवेदी, संदीप सिंह, मुनीर रजा, किसलय मिश्रा, विकास क्षेत्री, दिलीप जांगडे, बोधेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह, केशव सिन्हा, लालेश नायक, अमित वर्मा एवं टी.जी. आर. शंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
