शेख आबिद
श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा पुलिस अधीक्षक महोदय रेल रायपुर के निर्देशन एवं श्री एस० एन० अख्तर उपपुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के मार्गदर्शन पर घटना दिनांक 30.10.2025 को प्रार्थी प्रज्वल शरद घाडगे पिता शरद सुखदेव घाडगे उम्र 23 वर्ष निवासी सी-836 कृष्णा विहार एन०टी०पी०सी० जमनीपाली कोरबा का ट्रेन 18237 छत्तीसगढ एक्सप्रेस के एसी कोच से चलती ट्रेन में एक पिटटू वैग जिसके अन्दर एक एप्पल कम्पनी का लेपटॉप, आई पेड, पासपोर्ट एवं दस्तावेज कुल कीमती 170000 / रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना जीआरपी विलासपुर में अप० क० 89/2025 धारा 305 (सी) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया थाना प्रभारी जीआरपी बिलासपुर सउनि विश्वनाथ चकवर्ती द्वारा मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल जीआरपी थाना बिलासपुर की टीम तैयार कर प्र०आर० 336 आर०क० 174, 431, 91, 365, एवं वाहन चालक प्रआर0 455 को लेकर 24 घंटो के भीतर आरोपीगण 01. संजय दास महंत पिता राजेश्वर दास महंत उम्र 23 वर्ष पता ग्राम ओड़ेकेरा थाना जैजैपुर जिला जॉजगीर चांपा एवं संदीप दास पिता लाला दास उम्र 21 वर्ष पता नहरिया पारा नैला जिला जॉजगीर चांपा 03 आलोक कुमार प्रधान पिता संतोष कुमार प्रधान उम्र 21 वर्ष निवासी नैला दर्री पारा वार्ड न. 02 जिला जॉजगीर चांपा के कब्जे से चोरी गये एक एप्पल कम्पनी का लेपटॉप, एक आई पेड, पासपोर्ट एवं दस्तावेज कुल कीमती 170000 / रूपये के अलावा 04 नग मोबाईल कीमती 60000/ रूपये कुल 2,30,000/ रूपये का सम्पत्ति बरामद कर मामले का निकाल किया गया। मामले के अवाला शेष सम्पत्ति के मालमालिक के तलाश की जा रही है।
प्रकरण के त्वरित निकाल में मुख्य रूप से सउनि विश्वनाथ चक्रवर्ती हमराह स्टाफ प्र०आर० 336 आर०क० 174, 431, 91, 365, एवं वाहन चालक प्रआर0 455 की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
