राज्योत्सव जाने वाले लोगों के लिए बीआरटीएस बस संचालन करेगी। राज्योत्सव में शामिल होने के इच्छुक बस का किराया देकर सीबीडी स्टेशन पहुंचेंगे। सीबीडी स्टेशन से हर पांच मिनट में मेला स्थल जाने बसों का संचालन किया जाएगा, जिसका अलग से पांच रुपए किराया लगेगा। इसके साथ ही रात के लिए तीन अतिरिक्त बस की व्यवस्था की गई है। नवा रायपुर के लिए
बीआरटीएस की 28 बसें संचालित की जा रही हैं।

बीआरटीएस सुबह 11 से रात साढ़े नौ बजे तक हर आधे घंटे में बसों का संचालन करेगी। नवा रायपुर, सीबीडी स्टेशन जाने के लिए रेलवे स्टेशन से बसों का संचालन किया जाएगा। बस रेलवे स्टेशन से डीकेएस भवन, तेलीबांधा होते हुए सीबीडी पहुंचेगी। सीबीडी पहुंचने के बाद वहां से मेला स्थल जाने बीआरटीएस की अलग से बस मिलेगी, जिसका अलग से पांच रुपए किराया लगता है। मेला जाने वाले लोगों को नवा रायपुर पहुंचने जो सामान्य 35 से 40 रुपए किराया भाड़ा देना होता है, वह देना होगा।