रायपुर, 10 सितंबर 2026। रायपुर जिले में नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश रायपुर जिले के साथ राजधानी शहर स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होंगे।
आदेश के मुताबिक नुआखाई पर्व पर 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी तरह महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) और गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।
तीनों स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर प्रभावी होंगे। आदेश के बाद इन पर्वों पर संबंधित सरकारी कार्यालय एवं संस्थाएं बंद रहेंगी।