समाज में युवाओं को सशक्त बनाने, उनकी सुरक्षा और बढ़ते अपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार श्री बलराम प्रसाद वर्मा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अविनाश कुमार दुबे द्वारा Empowered Youth, Stronger India / सशक्त युवा, सशक्त भारत” विषय पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कचना विकासखंड धरसींवा जिला रायपुर में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के मध्य साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के उत्तरदायी उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, यातायात कानूनों के पालन, पॉक्सो एक्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दी गई। विद्यार्थियों को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं डेटा की सुरक्षा करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी प्रदान कर “सशक्त युवा, सशक्त भारत” विषय पर युवाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का स्कूल प्रबंधन सहित समस्त छात्र-छात्राओं एवं पैरालिगल वालेंटियर के माध्यम से सफल आयोजन किया गया।
