रायपुर, दिनांक: 15/08/2026
विश्व हिन्दू परिषद, माना प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं द्वारा आज *80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर माना प्रखण्ड के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर माना कैम्प स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों को *फल एवं मिठाई वितरण किया।
संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बंटी कटरे जी (रायपुर विभाग सह-मंत्री, वि.हि.प).
श्री विनोद तिवारी जी (प्रान्त कार्यालय प्रमुख, वि.हि.प. छत्तीसगढ़)
श्री नरेंद्र बर्मन जी (रायपुर महानगर सह-मंत्री, वि.हि.प.)
माना प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता क्षेत्र के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे !
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र ध्वज वंदन एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को फल, मिठाई वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया एवं उनके साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।
विभाग सह-मंत्री श्री बंटी कटरे जी ने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा का पर्व है। जिन बुजुर्गों ने देश के निर्माण में अपना योगदान दिया, आज उन्हें सम्मान देना हमारा परम कर्तव्य है।”
प्रान्त कार्यालय प्रमुख श्री विनोद तिवारी जी ने कहा कि “विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ समाज सेवा को भी सर्वोपरि मानती है। ऐसे आयोजन समाज में समरसता और अपनत्व का भाव बढ़ाते हैं।”
वृद्धाश्रम के संचालक एवं बुजुर्गों ने विश्व हिन्दू परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
बंटी कटरे (9770118181)
रायपुर विभाग सह-मंत्री
विश्व हिंदू परिषद
